मंदसौर। नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंसीलाल गुर्जर के निर्देशानुसार नगर पालिका मंदसौर के जलकार्य एवं सीवरेज विभाग द्वारा शहर के प्रमुख पेयजल स्रोतों में से एक तेलिया तालाब में पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण सुनिश्चित करने हेतु बुगालिया डायवर्सन कैनाल की सफाई एवं गहराईकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य पोकलेन मशीन की सहायता से किया जा रहा है, जिससे जल स्रोतों का रिचार्ज बेहतर तरीके से संभव हो सके।