खरगोन। जिले के कसरावद में भगवान बिरसा मुंडा के 126वें बलिदान दिवस पर गाता स्थल बाजूतपुरा में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह रखा गया। तहसील कसरावद के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के 10-10 बालक बालिकाओं का प्रशस्ति पत्र, कलम एवं एक पौधा मां के नाम वितरण कर सम्मानित किया गया। तहसील के सेवानिवृत्ति सैनिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार में नवाचार करने वाले समाजजनों का सम्मान किया गया। समाजसेवी इंजीनियर शिवराम रावत जी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए 3क् विषय पर विस्तृत चर्चा की। समाजसेवी राजकुमार मोहरे जी के द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्रों को शैक्षणिक उपहार के साथ एक-एक पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में तहसील से हाई स्कूल हायर सेकेंडरी के बालक बालिकाओं के साथ अभिभावक भी उपस्थित थे। छात्रों एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक व्यक्तियों में समाज के सर्व आदिवासी समाज संगठन के द्वारा सम्मानित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशेष अतिथि इंजीनियर शिवराम रावत, अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह देवले, आकास कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर शिशुपाल सिंह चौहान, राजकुमार वास्कले आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन आकास ब्लॉक अध्यक्ष पदमसिंह जमरे ने किया। आभार आकास कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने व्यक्त किया।