चित्तौड़गढ़। जिले के विभिन्न थानान्तर्गत मिले तीन शवों का शिवसेना द्वारा हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया जिनमें दो लावारिस शव थे और एक के परिवार अंतिम संस्कार में असमर्थ थे।
प्राप्त जानकारी अनुसार भदेसर थानान्तर्गत एक बुजुर्ग का शव झाड़ियों में पड़ा मिला वहीं निम्बाहेड़ा थानान्तर्गत कल्याणपुरा नदी की पुलिया पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। दोनों घटनाओं की सूचना पर संबंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर शिनाख्ती के प्रयास किये। शिनाख्ती नहीं होने से शवों का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल वेद को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय में बीमारी की स्थिति में उपचाररत एक बुजुर्ग की दौराने इलाज मृत्यु हो गई। परिवारजनों के अंतिम संस्कार में असक्षम होने पर शिवसेना की ओर से निःशुल्क अंतिम संस्कार किया गया। तीनों ही शवों का सिटी मोक्षधाम में भारत विकास परिषद के सहयोग से हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान भदेसर थाना एएसआई सुनील कुमार, निम्बाहेड़ा थाना एएसआई भेरूलाल, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार सहित भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश नुवाल, सचिव बृजेश सोडानी, रमेश ईनाणी, कन्हैयालाल देवपुरा, इनरव्हील क्लब की ऋतु भोजवानी, ऋतु पोखरना, डॉ. सुशीला लड्ढा, पार्षद अनिल ईनाणी, अनुराग जिंदल, पुष्कर नराणिया, हेमन्त भट्ट, किशन ओड़, कालु मीणा, मनीष धोबी, ललित धोबी, सुरेश मीणा, शिवलाल माली, शंभू गायरी, भेरूलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।