BREAKING NEWS
KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<     KHABAR : भक्ति और आस्था का सैलाब, भीलगांव से 100 से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 2:20 pm
NEWS : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सुरक्षा सैनिक के 750 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ, पढे़ रेखा खबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, क्योंकि सुरक्षा सैनिक के 750 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। भर्ती अधिकारी  अभय देबनाथ (नीमच) ने बताया कि यह भर्ती अभियान चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया शारीरिक मापदंडों के आधार पर होगी, जिसमें सभी पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि बड़ी सादड़ी पंचायत समिति में 10 जून को, डूंगला पंचायत समिति में 11 जून को, राशमी पंचायत समिति में 12 जून को, बेगूं पंचायत समिति में 13 जून को, भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति में 14 जून को, कपासन पंचायत समिति में 15 जून को, भूपालसागर पंचायत समिति में 16 जून को, निंबाहेड़ा पंचायत समिति में 19 जून को, गंगरार पंचायत समिति में 20 जून को, चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में 21 एवं 22 जून 2025 को भर्ती अभियान आयोजन किया जाएगा। भर्ती का समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगा।


भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 8वीं कक्षा की मार्कशीट अनिवार्य। 10वीं पास/फेल एवं स्नातक उम्मीदवार भी पात्र। अभ्यर्थी की आयु 19 से 45 वर्ष, शारीरिक मापदंड: लंबाई 169 सेंटीमीटर, वजन 57 से 90 किलोग्राम होना चाहिए। भर्ती में अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद 65 वर्ष तक की सेवा सुनिश्चित की जाएगी। अन्य लाभ: पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, वार्षिक वेतन वृद्धि, आवास एवं मैस सुविधा। 100% जॉब सिक्योरिटी के साथ नियमित वेतन।


अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी अभय देबनाथ के मोबाइल नंबर 9664153594 पर एवं वेबसाइट देखें: www.ssciindia.com इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर उपस्थित हों।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE