मुरैना। जिले के कैलारस में गुरुवार के दिन दोपहर के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्लोबल फैटी लिवर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएमओ डॉक्टर से मिश्रा ने लोगो को जागरूक किया और स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। इस मौके पर उनके साथ बाहर से आए डॉक्टरों की टीम व स्थानी लोग भी मौजूद रहे।
आजकल देखा जा रहा है कि लोग जंक फूड और बाहरी भोजन का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। जो की अत्यधिक फैट की मात्रा लिए हुए होते हैं। जिसके कारण उनका पेट बाहर निकल आता है, और वह काफ़ी चौड़े हो जाते हैं। भारी शरीर के साथ वह अपने शरीर का वजन नहीं उठा सकते और कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। बढ़ती समस्या को देखते हुए सरकार के द्वारा ग्लोबल फैटी लिवर दिवस आज 12 जून को मनाया गया। जिसमें कैलारस के बीएमओ डॉक्टर से मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जंक फूड से बचना चाहिए, साथ ही जिसमें फैट की मात्रा ज्यादा हो वह भी नहीं खाना चाहिए सिर्फ संतुलित आहार लेना चाहिए योग व्यायाम भी करना चाहिए, ताकि हम स्वस्थ रहें और दीर्घायु रहें लोगों ने उनकी बातों को ध्यान से सुना। इस मौके पर बाहर से आए डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही उन्होंने भी लोगो को समझाया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने ग्लोबल फैटी लिवर दिवस के अवसर पर लेबर को स्वस्थ रखने और शरीर को बेहतर बनाने की टिप्स भी सीखे हैं।
ग्लोबल फैटी लिवर दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएमओ डॉक्टर एस आर मिश्रा, डॉ प्रमोद मिश्रा डी क्यू एम, एसपी श्रीवास्तव डीपीएम, महेश अग्रवाल डी एम एंड ई के, सतेन्द्र दाँतरे, डॉ बलबीर धाकड़, एवं समस्त कैलारस अस्पताल का स्टॉफ सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहा।