BREAKING NEWS
**बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 11:01 am
SHOK SAMACHAR : नानी बाई शर्मा पंचतत्व में हुई विलीन, परिवार में शोक की लहर, ब्राह्मण मोहल्ले से निकली अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय जोधपुरा ब्राह्मण (शर्मा) समाज के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवशंकर शर्मा, पंडित रामचंद्र शर्मा, पंडित सुरेश शर्मा की पूज्य माताजी एवं दिनेश शर्मा, जनशिक्षक व नर सेवा नारायण सेवा समिति के वरिष्ठ सुनील शर्मा, पंकज शर्मा, अनिल शर्मा, पीयुष शर्मा की पूज्य दादीजी एवं स्वर्गीय छोगमल शर्मा की धर्मपत्नी नानी बाई शर्मा का 102 वर्ष की आयु में मंगलवार को दोपहर में नीमच चिकित्सालय में इलाज के दौरान दुखद स्वर्गारोहण हो गया। इनकी शवयात्रा ब्राह्मण मौहल्ले में स्थित उनके निवास स्थान से विभिन्न मार्गाे से निकली। 

उल्लेखनीय है कि नानी बाई शर्मा 102 साल की उम्र पार कर लेने के बाद भी वो उनके सभी नित्य कार्य स्वयं कर लेती थी। प्रतिदिन सुबह 2 घंटे पाठ-पूजा एवं माला जाप करना आदि दैनिक कार्यों को स्वयं कर लेती थी। उनका अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर इलाज हेतु नीमच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया। उनके निधन होने की सुचना मिलते ही ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाजजनों आस-पास पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गया। नानी बाई शर्मा बड़े ही सरल स्वभाव, सौम्य और धार्मिक प्रवृत्ति, मिलनसार मृदुभाषी, हंसमुख स्वभाव की महिला थी। उनकी अंतिम यात्रा विभिन्न मार्गों से निकली। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शवयात्रा में शामिल हुए। मुक्तिधाम पर उनके पार्थिव देह को उनके पुत्रों सहित परिजनों ने मुखाग्नि दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE