BREAKING NEWS
विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 11:53 am
BIG NEWS : मालवा के गांधीसागर अभयारण्य में बढ़ेगी चीतों की संख्या, अफ्रीका से आएंगे 5 नए चीते, भोपाल और दिल्ली की टीमों ने पूरी की प्रक्रिया, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। गांधीसागर अभयारण्य से बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही अफ्रीका से 5 नए चीते- 3 नर और 2 मादा गांधीसागर लाए जाएंगे। इन चीतों को अभयारण्य में लाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भोपाल और दिल्ली की टीमों ने अफ्रीका दौरा कर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
फिलहाल अभयारण्य में प्रभास और पावन नामक दो चीते मौजूद हैं, जिन्हें 20 अप्रैल को रामपुर पठार क्षेत्र में छोड़ा गया था। दोनों चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और नियमित रूप से शिकार कर रहे हैं। 
डीएफओ संजय राय ने बताया कि अफ्रीका से आने वाले चीतों को पहले 1-2 महीने क्वारंटीन में रखा जाएगा। इस दौरान उनकी गहन स्वास्थ्य जांच की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार के वायरस या संक्रमण की संभावना को नकारा जा सके। फिट पाए जाने पर इन्हें जंगल में स्वतंत्र रूप से विचरण के लिए छोड़ा जाएगा।
नए चीतों के आगमन के बाद अभयारण्य में चीतों की कुल संख्या 7 हो जाएगी। वन विभाग न केवल संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहा है, बल्कि इनके सफल प्रजनन की दिशा में भी प्रयासरत है, ताकि गांधीसागर में चीतों का स्थायी और समृद्ध कुनबा बसाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE