माउंट आबू। स्थानीय सेंट जोसेफ माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध निदेशक खुर्शीद कॉन्ट्रैक्टर ने कहा है कि बच्चे शिक्षा में माउंट आबू में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं इसके साथ खेल व अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए वे माउंट आबू में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में प्रथम रहे गुजरात के परम कुमार भौतिक भाई पटेल को विद्यालय की ओर से माउंट आबू में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11 हजार रुपए का पुरस्कार देते वक्त आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी उन्होंने कहा कि अब माउंट आबू का विद्यालय का बच्चा जिला स्तर पर अपना नाम रोशन करेगा। उसे यह 11000 की राशि लगातार दी जाती रहेगी इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावक को भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।