BREAKING NEWS
विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 12:23 pm
BIG NEWS : युवक को मल खिलाने का मामला, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे पीड़ित के गांव, घर पर नहीं मिला परिवार, गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने का किया रुख, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मूडरा बरवाय गांव में कथित तौर पर युवक गजराज लोधी को मल खिलाने के मामले में प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने मूडरा गांव पहुंचे। वहां पीड़ित के घर पर ताला लगा मिला और एक गाय कई दिनों से भूखी-प्यासी बंधी पाई गई। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने दिग्विजय सिंह को बताया कि युवक के साथ मारपीट और मल खिलाने की घटना सही है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने न केवल इस मामले में कार्रवाई नहीं की, बल्कि पीड़ित की मां के अचानक घर छोड़ने के बाद उन पर दबाव बनाया गया। परिवार का दावा है कि पुलिस आरोपी सरपंच के घर पर ही रुकी थी।  


दिग्विजय सिंह ने पीड़ित युवक और उसके परिवार की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने के लिए मुंगावली थाने का रुख किया, लेकिन थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के धारा 164 के बयान दर्ज कर उसे छोड़ दिया गया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज न करने पर दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर निशाना साधा और कहा कि पुलिस केवल वही शिकायत दर्ज करती है, जिसमें वह खुद फरियादी बनती है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि यह कार्रवाई भाजपा नेताओं के दबाव में की गई है। दिग्विजय सिंह ने अशोकनगर पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का गंभीर आरोप लगाया।  


यह था पूरा मामला
अशोकनगर जिले के मुंगावली में आने वाले मूडरा गांव की यह घटना है। जहां 10 जून को रघुराज लोधी जनसुनवाई में पहुंचा था। जहां उसने गांव के सरपंच विकास यादव पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह मुझे राशन पर्ची नहीं दे रहा। जिसके कारण मेरा उससे विवाद हो गया और उसने मेरे भाई की मोटरसाइकिल रख ली। जब वह बाइक लेने गया तो विकास यादव और उसके पिता राजन यादव ने मेरे साथ मारपीट की और मुझे मल खिलाया। 


ऐसा हुआ खुलासा 
ये मामला तब सामने आया जब गजराज लोधी ने जीतू पटवारी को मल खिलाने की बात बताई, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में कांग्रेस ने न्याय सत्याग्रह किया, जिसमें प्रदेश भर के नेताओं ने हिस्सा लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE