BREAKING NEWS
विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 3:22 pm
KHABAR : नीमच में बीएलओ का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ, 05 मास्टर ट्रेनरों ने दिया 80 बीएलओ को प्रशिक्षण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली को त्रुटि रहित बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र 229 नीमच के सभी 279 बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण 8 जुलाई से 11 जुलाई के मध्य आयोजित किया गया है। इसी क्रम में 8 जुलाई 2025 को दो बेच, आयुष भवन तथा तहसील सभाकक्ष में कुल 80 बी.एल.ओ. को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक 5 मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सभी बी.एल.ओ. द्वारा रोल प्ले एवं अन्य गतिविधियों द्वारा सरल व सहज तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा फॉर्म 6,7,8 को सही तरीके से भरने, फील्ड में आने वाली समस्याओं, ऑनलाइन ऐप के माध्यम से फॉर्म भरने आदि से संबंधित गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के अंत में सभी का ऑनलाइन टेस्ट लिया गया। बीएलओ की वीडियो बाइट भी ली गई, जिसमें उन्होंने अपने प्रशिक्षण से संबंधित विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण में ई.आर ओ., ए.ई.आर.ओ. द्वारा प्रशिक्षण की गंभीरता के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE