BREAKING NEWS
विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 3:33 pm
BIG NEWS : सावन महीने में महाकाल सवारी के चलते उज्जैन में स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव, फिर यू हुई राजनीतिक बयानबाजी शुरू, कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल, जानिए बीजेपी ने क्या जवाब दिया, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सावन महीने में महाकाल सवारी के चलते उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव किया है। अब जुलाई और अगस्त में तय तारीखों पर सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे और रविवार को स्कूल संचालित होंगे।


आदेश के अनुसार, नगरीय क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में 4 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई, 4 अगस्त और 11 अगस्त को सोमवार के दिन अवकाश रहेगा। इसके बदले 13 जुलाई, 20 जुलाई, 27 जुलाई, 3 अगस्त और 10 अगस्त को रविवार के दिन स्कूल खुले रहेंगे। यह आदेश कक्षा पहली से 12वीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा।


महाकाल सवारी के दौरान ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित
जिला प्रशासन का कहना है कि सावन में निकलने वाली महाकाल सवारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहता है। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को असुविधा न हो, इसलिए यह समायोजन किया गया है।


राजनीतिक बयानबाजी शुरूरू कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल
कलेक्टर के आदेश पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ष्महाकाल की सवारी सालों से निकल रही है, लेकिन पहली बार ऐसा आदेश आया है। अगर दूसरे धर्म के लोग भी इसी तरह की मांग करें तो क्या उन्हें भी छुट्‌टी दी जाएगी? देश संविधान से चलता है, धर्म विशेष के लिए नहीं। लगता है कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए यह आदेश दिया है।


आरिफ मसूद जैसे लोगों पर टिप्पणी करना समय की बर्बादी
विधायक मसूद के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ष्आरिफ मसूद जैसे लोगों पर टिप्पणी करना समय की बर्बादी है। देश सनातन परंपराओं को सम्मान देता है। उज्जैन में महाकाल बाबा की शोभायात्रा ऐतिहासिक परंपरा है। सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि युवा श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE