BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<     NEWS : बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षाेल्लास.. <<     खंडवा में दशोरा नागर समाज महिला मंडल ने.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 17 अगस्त को निकलेगी महासंगम.. <<     VIDEO NEWS: कंधों पर कांवड़, दिल में भोलेनाथ… ‘हर-हर.. <<     खरगोन के देवली गांव में 5 दिन से कुएं में फंसा.. <<     उद्योग मेले में ₹4.50 करोड़ से ज्यादा के निवेश.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     NEWS : राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल बोजुन्दा में.. <<     KHABAR : अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवरी खवासा.. <<     KHABAR : प्रेस क्लब मनासा के वार्षिक चुनाव संपन्न,.. <<     जावी के ऐतिहासिक नागेश्वर धाम में नागपंचमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2025, 4:15 pm
KHABAR : उप नगर नीमच सिटी के महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षाेल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गुरू पूर्णिमा का पर्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उप नगर सिटी के महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। शासन के निर्देशानुसार विद्यालय ने गुरु-शिष्य संबंधों की महिमा को एक यादगार आयोजन के माध्यम से जीवंत कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय ने अपने पूर्व शिक्षकों फतेह शर्मा और जगदीश जोशी को आमंत्रित किया, जिनके ज्ञान और अनुभव ने अनगिनत छात्राओं के जीवन को संवारा है। उनके साथ करंट वाले बालाजी के महंत, श्री राम मनोहर शरण जी भी उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य हेमलता वर्मा द्वारा अतिथियों के भव्य स्वागत से हुआ। तत्पश्चात, अतिथियों ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान की। छात्राओं को संबोधित करते हुए  फतेह शर्मा और जगदीश जोशी ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला और गुरु-शिष्य संबंधों के महत्व को दर्शातीं मनमोहक कहानियाँ सुनाईं। महंत श्री राम मनोहर शरण जी को वस्त्र, माला और नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मधुलिका शर्मा ने किया। प्रभारी प्राचार्य हेमलता वर्मा ने सभी उपस्थित छात्राओं, स्टाफ सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE