मनासा। रामपुरा रोड पर मंगलवार दोपहर बालाजी मंदिर के सामने एक बाइक और टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भदवा निवासी प्रभुलाल पिता राजूलाल गुर्जर (उम्र 50 वर्ष) बाइक से जा रहे थे, तभी टेंपो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
घायल प्रभुलाल को तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनके पांव में फ्रैक्चर की पुष्टि की और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।