BREAKING NEWS
मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 10:19 am
KHABAR : महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी पर लगा ₹2.28 लाख का बिजली चोरी का जुर्माना, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी एक बार फिर बिजली चोरी के आरोप में सवालों के घेरे में है। बिजली विभाग ने यूनिवर्सिटी पर ₹2,00,028 का भारी जुर्माना ठोका है। यह दूसरी बार है जब यूनिवर्सिटी पर बिजली चोरी का आरोप लगा है।


बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, उन्होंने यूनिवर्सिटी के छात्रवृत्ति चौंबर के ऊपर बिजली के तारों में कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस मामले में बिजली चोरी का केस यूनिवर्सिटी के नाम पर दर्ज किया गया है।


बिजली विभाग के सहायक अभियंता (एई) प्रशांत करैया ने बताया कि यूनिवर्सिटी में कलेक्शन होने के बावजूद वे बिजली चोरी करते पाए गए। चोरी की बिजली के लोड के आधार पर एक साल की बिलिंग की गई है, जिसके परिणामस्वरूप ₹2,00,028 का जुर्माना लगाया गया है।


यूनिवर्सिटी को जल्द ही इस जुर्माने के भुगतान के लिए नोटिस भेजा जाएगा और एक महीने का समय दिया जाएगा। यदि इस अवधि में जुर्माने की राशि जमा नहीं की जाती है, तो यूनिवर्सिटी का मुख्य बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE