BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 6:46 pm
KHABAR : प्राइवेट क्लीनिक संचालकों के द्वारा खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट, पशु खा रहे इंजेक्शन और सिरिंज, बीमारी फैलने का खतरा, पढे़ खबर 

Share On:-

खनियाधाना। कस्बे में संचालित प्राइवेट क्लिनिक संचालकों की लापरवाही आमजन की सेहत पर भारी पड़ सकती है। यहां बस स्टैंड क्षेत्र में मेडिकल वेस्ट खुले में फेंका जा रहा है। इन अपशिष्टों में उपयोग की गई इंजेक्शन सिरिंज, दवाइयों के रैपर, सलाइन पाइप सहित अन्य संक्रमित सामग्री शामिल है, जिन्हें आवारा मवेशी खा रहे हैं। इससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड क्षेत्र में लगभग 8 से 10 निजी क्लिनिक संचालित हो रही हैं, जिनमें से कई द्वारा मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंका जा रहा है। इसी बस स्टैंड से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों का आना-जाना होता है, ओर करीब दिन में 10 से 20 बसे भी आती जाती है जिससे बीमारी फैलने की आशंका और बढ़ गई है।


हालांकि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत ठेकेदार एजेंसी चंदेरी में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण प्लांट संचालित कर रही है, बावजूद इसके स्थानीय स्तर पर इस तरह की लापरवाही चिंताजनक है।


इस मामले में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय रिशेश्वर ने कहा कि, ष्हम जल्द ही टीम भेजकर मामले की जांच कराएंगे। यदि किसी क्लिनिक द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पाई गई, तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। क्लिनिक संचालकों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE