BREAKING NEWS
जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<     KHABAR : तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश,.. <<     KHABAR : पूर्व गृहमंत्री ने मां शारदा के दरबार में.. <<     उज्जैन में नाबालिग की तस्वीर से छेड़छाड़,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों का उमड़ा.. <<     देवास में साइबर ठगों के खिलाफ महा-अभियान.. <<     दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा:.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी से जोगणिया माता के लिए तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 7:59 pm
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल स्पर्धा- सिटी स्पोर्ट्स व एनएफए की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए किया अगले दौर में प्रवेश, कल इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले, प्रतिदिन मैच देखने के लिए उमड़ रही दर्शकों की भारी भीड़, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन व जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल स्पर्धा के अंतर्गत आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सिटी स्पोर्ट्स ने सिटी यूनियन को 5-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में एनएफए ने नीमच सिटी फुटबॉल क्लब को 1-0 से मात दी। दोनों टीमें अगले दौर में पहुंच गई हैं।

मैच के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी प्रहलाद अहीर, सलीम बाबा, कुशल बोथरा, प्रेम कुमार कलोसिया सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक के रूप में मोहम्मद हमिद, मोहम्मद रईस, शंकर रामवाणी, राजेश निर्माण, पृथ्वी सिंह सोलंकी सहित अन्य ने सेवाएं दीं। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

07 अगस्त को होंगे दो मुकाबले-
स्पर्धा के अंतर्गत 07 अगस्त को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 1 बजे यंग स्टार बनाम हीरोज क्लब, दूसरा मैच 3 बजे ग्वालटोली बनाम एनएफए के बीच होगा। इस मौके पर अतिथि के रूप में अशफाक बोहरा, रविंद्र मेहता, दिनेश पटेल, वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन, भूपेंद्र गौड़, गौरव त्रिपाठी, दीपक खताबिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। नगरपालिका परिषद व DFA ने खेल प्रेमियों से उपस्थिति देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE