BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : पत्रकार संजय की माताजी मनसा देवी व्यास.. <<     KHABAR : ग्राम अरनिया माली में श्री देवनारायण कथा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खाटू नरेश के दिव्य दर्शन के लिए चीताखेड़ा.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, नगर पालिका.. <<     KHABAR : कंबल केंद्र में स्व-सहायता समूहों ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखंड मनासा की.. <<     शाजापुर में रंगोली प्रतियोगिता में बेटियों.. <<     NEWS : जिला अभिभाषक संस्थान वेलफेयर फंड समिति के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बस्सी थाना पुलिस और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     आजादी के महापर्व पर निकली तिरंगा रैली, वन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलियामंडी में भव्य तिरंगा यात्रा,.. <<     NEWS : पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की और.. <<     KHABAR : चेक पोस्ट खत्म करने के फैसले पर पूर्व.. <<     KHABAR : नीमच के कलेक्टोरेट में डीएम हिमांशु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 5:07 pm
KHABAR : स्वतंत्रता सेनानियों पर भी हिंदू मुसलमान, कांग्रेस विधायक ने शहीदों को किया याद, भाजपा विधायक रामेश्वर बोले- भारत के मुसलमान शहीदों को हम भूले नहीं, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। आजादी की लड़ाई में शहीदों को लेकर शुरू हुई सियासत मध्यप्रदेश में अब हिंदू मुसलमान पर पहुंच गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए स्कूली बच्चों के साथ कार्यक्रम किया।


आजादी में हिंदू और मुसलमान का योगदान
विधायक आरिफ मसूद बोले- भारत को आजादी दिलाने में हिंदू और मुसलमान का सबका योगदान रहा है। कुछ नफरती चिंटू आ गए है जो देश में बंटवारा कराना चाहते है। वह एक लाइन खींचना चाहते हैं कि भारत की आजादी में मुसलमान का कोई योगदान नहीं है। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि मुस्लिम समाज आगे आए और समाज को बताएं की मुसलमानों का भी आजादी में अहम योगदान रहा है। पाठ्यक्रमों से मुस्लिम नायकों की कहानियों को हटाया जा रहा है। ये बताता है कि किस तरीके से देश में नफरत के बीज बोए जा रहे हैं। आज तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है लेकिन जब तिरंगा हाथ में होता था तो गोलियां मारी जाती थी तब हमारे मौलाना तिरंगा लेकर निकले।


कांग्रेस के कार्यक्रम पर भाजपा का पलटवार
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा,मुस्लिम अगर इस बारे में सोचने लगा है तो मैं उसको बधाई दूंगा। मैं मुस्लिम समाज से कहूंगा जो नेता सवाल पूछ रहे है पहले उन्हें सुधारे। अगर याद करने की शुरुवात करना है तो अशफाक उल्ला खान, अब्दुल हामिद, अब्दुल कलाम से शुरुआत करें। उस समय के जो मुस्लिम क्रांतिकारी थे उन्होंने इस्लाम के नाम पर क्रांतिकारी नहीं हुए वह तो भारत के नाम पर क्रांतिकारी थे और जितने भी शहीद हुए उन्हें भारत ने कभी हिंदू मुस्लिम में विभाजित नहीं किया। भारत में अशफाक उल्ला खान को इस तरह पूजा और माना है जैसे भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, झांसी की रानी और तात्या टोपे को पूजा जाता है।


शहीदों को किसी धर्म में नहीं बांटा
दिक्कत तो यह है की भारत के मुसलमानों ने उन शहीदों को पूजन बंद कर दिया जो वास्तविक में आजादी के दीवाने थे। भारत के कुछ मुसलमान ने जिन्ना के स्वर में स्वर मिलना शुरू किया। भारत का मुस्लिम जब उठ खड़ा होगा तो वह दिन दूर नहीं जब लाहौर और इस्लामाबाद में तिरंगा लहराएगा। भारत के मुसलमान शहीदों को हम भूले नहीं है। हमने कभी शहीदों को किसी धर्म में नहीं बांटा है। जो मातृभूमि के लिए लड़ा और शहीद हुआ है उसे आज भी नमन है और कल भी नमन था।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE