BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2025, 4:56 pm
KHABAR : उज्जैन में महेश परमार को जिला अध्यक्ष बनने का विरोध, प्रदेश कांग्रेस सचिव ने राहुल गांधी से की शिकायत, आरोप- जिसने दावेदारी नहीं की उसे अध्यक्ष बनाया, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। तीन दिन पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 71 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें उज्जैन शहर अध्यक्ष पद पर मुकेश भाटी को दोबारा नियुक्त किया गया है, जबकि उज्जैन ग्रामीण की जिम्मेदारी विधायक महेश परमार को सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हेमंत सिंह ने महेश परमार को अध्यक्ष बनाने के बाद सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया है।


उन्होंने कहा की उज्जैन शहर में महापौर, विधायक, पंचायत अध्यक्ष और अब जिला अध्यक्ष के नाम पर सिर्फ एक ही कार्यकर्ता मिलता है क्या। ये कार्यकर्ता के साथ धोखा है इसका हम विरोध करेंगे।


जून माह में शहर अध्यक्ष को लेकर एआईसीसी पर्यवेक्षक रागिनी नायक व जिलाध्यक्ष के लिए नदीम जावेद रायशुमारी करने पहुंचे थे। कई बैठकों के दौर चले। जिसके बाद शहर और जिला अध्यक्ष के लिए 5 नाम दिल्ली भेजे गए थे। लेकिन शनिवार को आई लिस्ट में महेश परमार को जिला अध्यक्ष बनाने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हेमंत सिंह चौहान ने सवाल खड़े करते हुए अप्पति ली और उन्होंने राहुल गांधी से लेकर प्रदेश प्रभारी सहित पीसीसी चीफ, कांग्रेस नेता संजय दत्त को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।


चौहान ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर भी जारी की। हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा की जमीनी नेता अब कमान संभालेंगे और उन्होंने रायशुमारी करवाई। दिन-दिन भर दावेदार लम्बी लाइन में लगकर अपना इंतजार करते रहे। लेकिन जिस व्यक्ति ने जिला अध्यक्ष के लिए अपना नाम ही नहीं दिया दावेदारी नहीं की उसको अध्यक्ष पद सौंप दिया गया। जिसके बाद से कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।


सोशल मीडिया पर झलका दर्द
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हेमंत सिंह चौहान का दर्द सोशल मीडिया पर झलका। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में लाखों दावेदार जमीनी कार्यकर्ता को उम्मीद थी की उन्हें मौका मिलेगा। उज्जैन में नदीम जावेद आये, हम लोग सुबह से रात तक लाइन में लगकर उनसे मिले। उज्जैन के लिए कई लोग दावेदार थे नदीम जावेद की रिपोर्ट में सबसे टॉप पर मेरा नाम था उन्होंने खुद ने बोला था।


मेरे अलावा भी कई नेता थे, लेकिन एकदम महेश परमार का नाम सामने आ गया। ये हमारे साथ छलावा है। विधायक परमार जिला अध्यक्ष बन जाए वो महापौर भी लड़ ले विधायक भी बन जाए जिला पंचायत अध्यक्ष भी बन जाए। मुझे नहीं किसी और को बना देते, क्या चुनाव के लिए एक ही केंडिडेट मिल रहा है। उज्जैन शहर के लिए कोई और योग्य नहीं मिल रहे है। पार्टी फोरम पर भी मेल किया है राहुल गांधी से लेकर हरीश चौधरी और संजय दत्त से भी शिकायत की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE