BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2025, 5:46 pm
KHABAR : जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पर हुए हमले के आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर गुर्जर समाज सहित सर्व समाज हुआ लामबंद, सख्त कार्यवाही की मांग, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर  

Share On:-

उज्जैन। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर लौट रहे घट्टिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कराड़ा पर घट्टिया थाना क्षेत्र के नजरपुर गैस प्लांट के पास पुरानी रंजिश को लेकर सुनियोजित तरीके से हमला करने वाले आरोपियो की गिरफ्तारी न होने से व पूर्व में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि के द्वारा आरोपियो के खिलाफ पुलिस को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही गई, जिससे आरोपियो के हौसले बुलंद हो गए व जानलेवा हमला किया। जिससे आक्रोशित गुर्जर समाज सहित सर्वसमाज ने गुर्जर समाज के संत चरण सिंह पंडा के आव्हान पर  हज़ारों की संख्या मप्र के कई जिलों से सर्वसमाज के लोगो ने जनपद पंचायत परिसर में एकत्रित होकर आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर व एसपी के प्रतिनिधि एसडीएम व एसडीओपी को ज्ञापन सौपकर आरोपियो की गिरफ्तारी कर घट्टिया में सार्वजनिक जुलूस निकालने व मकानों के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की मांग सहित 8 मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा। व चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों में कार्यवाही नही की गई तो उग्र आंदोलन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा ,जिसकी जवाबदारी शासन- प्रशासन की होगी। मंच से एसडीओपी भविष्य भास्कर ने 7 दिन के अंदर आरोपियो की गिरफ्तारी व विधि अनुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया साथ ही प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री से सर्वसमाज ने मांग की है कि कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ,जिससे की जिले व प्रदेश छवि खराब न हो।


आंदोलन में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश शासन के देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर सिंह गुर्जर,गुर्जर स्वाभिमान के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गुर्जर, करणी सेना परिवार के संघठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह झाला, विधायक महेश परमार,वीर सिंह राणा, करण कुमारिया,बीनू कुशवाह सहित कांग्रेस व भाजपा के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व सभी समाज के समाजजन उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE