BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा क्षेत्र का ग्राम मालाखेड़ा.. <<     राजपुर में युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण और.. <<     बड़वानी पुलिस की बड़ी सफलता: 20 लाख रुपये के 129.. <<     KHABAR : श्रीरामानुज कोट मंदिर में भक्तिभाव के.. <<     KHABAR : मंदसौर के पानपुर-डीगांव में 22.15 करोड़ की.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं का.. <<     शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2025, 6:52 pm
KHABAR : पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थित सभागृह में किया जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन, अधिकारियों को दिये निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। दिनांक 19.08.2025 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान आये 18 फरियादियों को पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायत निराकरण हेतु निर्देश दिये गयें। उक्त शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लेवल - 1, लेवल -2, लेवल - 3 की 27 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी।

 
पुलिस अधीक्षक जायसवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें कि सभी आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जावें। 


जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक नीमच सुश्री किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा शाबेरा अंसारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) सुश्री निकीता सिंह सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी सहित फरियादी/आवेदक उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE