BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा क्षेत्र का ग्राम मालाखेड़ा.. <<     राजपुर में युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण और.. <<     बड़वानी पुलिस की बड़ी सफलता: 20 लाख रुपये के 129.. <<     KHABAR : श्रीरामानुज कोट मंदिर में भक्तिभाव के.. <<     KHABAR : मंदसौर के पानपुर-डीगांव में 22.15 करोड़ की.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं का.. <<     शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2025, 5:24 pm
BIG NEWS : युगांडा की पीएम बोलीं- यहां बागेश्वर धाम का मठ बनाएं, धीरेंद्र शास्त्री ने सुनाई हनुमंत कथा, कहा- विश्व शांति के लिए सनातन ही सर्वश्रेष्ठ मार्ग, पढे़ खबर 

Share On:-

खजुराहो। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पांच दिन पूर्वी अफ्रीका के युगांडा दौरे पर रहे। यहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों को हनुमंत कथा सुनाई। युगांडा की प्रधानमंत्री रोबिना नब्बान्जा से मुलाकात भी की। इस दौरान नब्बान्जा ने युगांडा में बागेश्वर धाम मठ बनाने की इच्छा जाहिर की।


उन्हें बताया गया कि बागेश्वर धाम में गरीब बेटियों के विवाह, प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा की जा रही है। कैंसर अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नब्बान्जा ने शास्त्री के जनकल्याणकारी कामों की सराहना की। धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण दिया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा -विश्व शांति के लिए भारतीय जीवनशैली और सनातन का मार्ग सर्वश्रेष्ठ रास्ता है। एक सनातनी ही संपूर्ण विश्व को अपना परिवार मानते हुए उसके कल्याण की कामना करता है। हमें ऐसी महान संस्कृति को समझने और अपनाने की जरूरत है। पूरे विश्व में जो लोग मानवता के लिए कार्य कर रहे हैं, बागेश्वर धाम उन सबके प्रति सम्मान करता है।


स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुए शामिल
15 अगस्त को धीरेंद्र शास्त्री ने युगांडा स्थित इंडिया हाउस में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारत श्वसुधैव कुटुंबकम्श् की भावना पर चलता है। हमारा देश शास्त्र और शस्त्र दोनों में संपन्न है। भारत जरूरत पड़ने पर किसी के लिए अपनी जान दे सकता है और किसी को सुधारने के लिए घर में घुसकर जवाब देना भी जानता है।


धीरेंद्र शास्त्री युगांडा से मंगलवार को बागेश्वर धाम लौटे। 24 अगस्त तक यहीं रहेंगे। इसके बाद 25 से 28 अगस्त तक मुंबई में उनका प्रवास होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE