BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2025, 5:19 pm
KHABAR : ब्रिज के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का हंगामा, गड्ढे में बैठकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने किया विरोध, जिम्मेदार अधिकारी पर एफआईआर की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कांग्रेस ने ब्रिज के गड्ढों को लेकर जमकर हंगामा किया। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने गड्ढे में बैठकर विरोध जताया। वहीं उन्होंने कहा कि इन गड्ढे के जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।


खंडवा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने शहर के ओवर ब्रिज के गड्ढे को लेकर विरोध जताया है। सड़क के गड्ढे में लेटकर कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष दीपक ने विरोध किया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह घर से नगर निगम की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे उसी दौरान ब्रिज के गड्ढे से उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह गड्ढे में गिर गए।


निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने इसको लेकर कोतवाली थाने में आवेदन भी दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि इन गड्ढों का जो भी जिम्मेदार है, उस पर एफआईआर दर्ज की जाए। दीपक ने कहा कि इन गड्ढों के कारण रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE