नीमच। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक और पुखरतन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अशोक जैन को उदयपुर में आयोजित आठवीं कार्डियक समिट में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में 38 वर्षों की सेवाओं और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. जैन मालवा क्षेत्र के एकमात्र चिकित्सक हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिला है। 30-31 अगस्त को होटल मेरियट, उदयपुर में हुई इस समिट में राजस्थान और मध्य प्रदेश से 200 से अधिक कार्डियक विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम में आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डीन डॉ. विपिन माथुर, डॉ. एस.के. कौशिक सहित देशभर के विशेषज्ञ मौजूद रहे।
लगभग चार दशक से चिकित्सा सेवा में समर्पित डॉ. जैन 10 वर्षों तक आईएमए नीमच के अध्यक्ष भी रहे हैं और प्रदेश स्तर पर अनेक पदों पर कार्य करते हुए कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। उनका यह सम्मान नीमच और सम्पूर्ण मालवा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।