पिपलियामंडी। डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल, पिपलियामंडी में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता “खेलोत्सव- 2025” का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा किया गया। शुभारंभ समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की, वहीं नन्हे विद्यार्थियों द्वारा थीम आधारित परेड ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर योग, पीटी एवं शारीरिक व्यायाम के शानदार प्रदर्शन भी किए गए।
मुख्य अतिथि राजेश दीक्षित ने ध्वजारोहण कर खेलोत्सव के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की और विद्यार्थियों को खेल भावना से सहभागिता करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मल्हारगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत भट्ट, समाजसेवी नरेश जजवानी, स्कूल चेयरमैन रूपचंद होतवानी, डायरेक्टर विनोद शर्मा एवं प्राचार्या प्रिया शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा कु. अपेक्षा चौधरी एवं कु. शैलजा मूंदड़ा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शिक्षक गोविंद अहीर द्वारा किया गया।