BREAKING NEWS
KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<     KHABAR : शाजापुर में एनएच-52 पर भीषण हादसा, गेहूं से.. <<     KHABAR : बैंक मित्रों का हल्ला बोल, प्रदेशभर से.. <<     BIG NEWS : गणेश उत्सव की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं.. <<     KHABAR : टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन.. <<     KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2026, 3:25 pm
BIG NEWS : इनामी हिस्ट्रीशीटर के फ्लैट पर छापा, स्मैक और नकदी का बड़ा जखीरा बरामद, थाना सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस एवं जिला विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई 10 हजार का इनामी तस्कर चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 36.46 ग्राम अवैध स्मैक, मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन में प्रयुक्त उपकरण तथा 66,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक ब्रजेश सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस एवं डीएसटी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ओछड़ी स्थित प्रधानमंत्री आवासीय योजना के एलआईजी फ्लैट नंबर 5/एफएफ-7 पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान फ्लैट में मौजूद आरोपी सुरेश कुमार उर्फ भोना सिंधी निवासी कीला रोड, चित्तौड़गढ़ को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान फ्लैट से 36.46 ग्राम अवैध स्मैक, मादक पदार्थों के कारोबार में प्रयुक्त सामग्री तथा 66,800 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने समस्त सामग्री जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेश उर्फ भोना सिंधी थाना भोपालसागर का 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में जुआ अधिनियम के 20 तथा एनडीपीएस एक्ट के 5 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ का हिस्ट्रीशीटर भी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रेम सिंह, एसआई मुरलीदास, एएसआई बलवंत सिंह, कांस्टेबल पृथ्वीपाल सिंह, भजनलाल तथा डीएसटी के हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल दुर्गाराम, विजय कुमार एवं दीपक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE