BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 6:47 pm
KHABAR : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, जनवरी माह की इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि विभाग अन्तर्गत देवास जिले की 09 बाल विकास में परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिले में कुल 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 89 आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति की यह प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन द्वारा निर्मित चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारम्भ तिथि 31 दिसम्बर 2025 तथा अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 है। वहीं आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। नियुक्ति से संबंधित नियम, निर्देश, शर्तें, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक अर्हताओं की विस्तृत जानकारी चयन पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी एवं ऑनलाईन माध्यम से की जा रही है, जिससे पात्र महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा सकें।

आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति हेतु अनिवार्य योग्यता ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम की तथा शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड की स्थाई निवासी होना आवश्यक है। नियुक्ति हेतु अनिवार्य योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। नियुक्ति के लिए निवास के संबंध में विवाहिता होने पर पति का निवास स्थान एवं अविवाहित होने पर पिता के निवास के दस्तावेज ही मान्य किये जायेंगे। गरीबी रेखा, विधवा, परित्यक्ता एवं स्नातक संबंधी शैक्षणिक योग्यता के अंक सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, अंकसूची अपलोड करने पर ही प्रदाय किये जायेंगे। नियुक्ति से संबंधित कोई आवेदन या दस्तावेज विभागीय कार्यालयों में जमा नहीं किये जायेंगे, जो दस्तावेज ऑनलाइन होंगे, उन्हीं पर विचार करते हुए नियुक्ति की कार्यवाही की जायेगी ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE