BREAKING NEWS
KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<     NEWS : गोल प्याऊ चौराहे पर वंदन कलश यात्रा का.. <<     VIDEO NEWS: चित्तौड़गढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई, 22.. <<     NEWS : जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2026, 1:40 pm
BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू, क्षेत्रवासियों को वर्षों पुरानी जल निकासी समस्या से मिलेगी राहत, रहवासियों ने जताया नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा का आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक 29 स्थित विकास नगर में जैन मंदिर के पीछे नाली निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। नगर पालिका द्वारा यहां करीब 11 लाख रुपये की लागत से 125 मीटर लंबी नाली का निर्माण कराया जा रहा है।

शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद योगेश कविश्वर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। रहवासियों ने नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर नगर पालिका अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि नाली के अभाव में क्षेत्रवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी और क्षेत्र में बेहतर जल निकासी व्यवस्था विकसित होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि नाली निर्माण उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग थी। कार्य शुरू होने से उन्हें बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव और गंदे पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे इस कार्य के लिए आभार जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE