BREAKING NEWS
NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : सोशल मीडिया पर देखी सेवा की मिसाल, 230.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<     KHABAR : बीमार पत्नी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय.. <<     KHABAR : शिवपुरी में पत्नी और नाबालिग बेटी की.. <<     REPORT : अपर संचालक बलवंत वर्मा ने किया.. <<     KHABAR : मनासा के उषा गंज स्थित श्रीराम मंदिर.. <<     KHABAR : नवोदय की उड़ान में गैलेक्सी लिटिल स्टार का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2026, 10:37 am
BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी का मंथन, पीएम मोदी और अमित शाह से मिले प्रदेश के बड़े नेता, संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। हालिया उपचुनावों में दतिया सीट पर मिली हार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा को लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश भाजपा संगठन का फीडबैक लेना शुरू कर दिया है, जिसके चलते दिल्ली में राज्य के शीर्ष नेताओं की केंद्रीय दिग्गजों से बैठकों का दौर जारी है।


दिल्ली में मुलाकातों का दौर
संगठन की स्थिति और लगातार कमजोर होते चुनावी प्रदर्शन पर शीर्ष स्तर पर मंथन हो रहा है। इसी सिलसिले में- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों व केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की है। पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ लंबी चर्चा की है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के बीच भी बैठक हुई है। 2023 विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी अश्विनी वैष्णव से चुनाव के दौरान बूथ प्रबंधन संभाल रहे रजनीश अग्रवाल ने भेंट की।


चुनाव दर चुनाव घटते जनाधार पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर
विजयपुर और फिर दतिया की हार ने संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा, बुधनी में जीत का अंतर 1 लाख से घटकर महज 10 हजार के करीब सिमटना और अमरवाड़ा में कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज होना केंद्रीय नेतृत्व के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। दिल्ली की नजर अब इस बात पर टिकी है कि आखिर चुनाव दर चुनाव संगठन से कहाँ चूक हो रही है। इस गहन मंथन के बाद मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE