देवरी खवासा। गैलेक्सी लिटिल स्टार हाई स्कूल, देवरी खवासा के विद्यार्थियों ने सत्र 2026-27 की नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के कुल 7 विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय रामपुरा के लिए हुआ है।
विद्यालय के मेधावी छात्र संस्कार पाटीदार, पिता मदनलाल पाटीदार, निवासी देवरी खवासा का चयन नवोदय विद्यालय रामपुरा में हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित अभ्यास और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण के चलते विद्यालय के विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
विद्यालय परिवार ने चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हुए समाज और राष्ट्र के लिए योग्य, संस्कारी एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार करता रहेगा।