नीमच। खाटू श्याम के प्रति आस्था रखने वाले नीमच के हजारों श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार से बड़ी सौगात शुरू हो गई। अब नीमच से खाटू श्यामजी के लिए सीधी राजस्थान रोडवेज बस सेवा उपलब्ध होगी। बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं के साथ आम यात्रियों को भी खाटू श्याम की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।
बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर नीमच रोडवेज बस स्टैंड पर विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी और यात्री मौजूद रहे। विधायक ने बस को फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उस पर ‘श्याम बाबा की जय’ लिखकर सेवा का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने बस सेवा शुरू करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
राजस्थान परिवहन निगम के विद्यानगर डिपो की बस शाम 6रू45 बजे नीमच से रवाना होकर सुबह 5 बजे खाटू श्यामजी पहुंचेगी। वहीं खाटू श्यामजी से बस शाम 4 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे नीमच पहुंचेगी। यह बस निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर होते हुए संचालित होगी।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि नीमच खाटू श्याम भक्तों की नगरी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित रूप से खाटू श्यामजी दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में सीधी बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं की यात्रा न केवल आसान होगी, बल्कि समय और साधनों की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री का आभार है।
मौजूद श्याम प्रेमियों ने भी बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई। यात्रियों ने कहा कि बस का समय बेहद सुविधाजनक हैकृशाम को नीमच से रवाना होकर सुबह खाटू श्याम पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए खास तौर पर उपयोगी रहेगा।
खास बात यह भी है कि राजस्थान रोडवेज की इस सेवा में महिलाओं, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए किराए में राहत का प्रावधान है। इससे विभिन्न वर्गों के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
सीधी बस सेवा के शुरू होने से नीमच के श्याम भक्तों में उत्साह है। अब खाटू श्याम की भक्ति के लिए नीमच से सीधे सफर की सुविधा मिल गई हैकृयानी श्रद्धालुओं की आस्था की राह अब पहले से कहीं आसान हो गई है।