BREAKING NEWS
NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : सोशल मीडिया पर देखी सेवा की मिसाल, 230.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<     KHABAR : बीमार पत्नी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय.. <<     KHABAR : शिवपुरी में पत्नी और नाबालिग बेटी की.. <<     REPORT : अपर संचालक बलवंत वर्मा ने किया.. <<     KHABAR : मनासा के उषा गंज स्थित श्रीराम मंदिर.. <<     KHABAR : नवोदय की उड़ान में गैलेक्सी लिटिल स्टार का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2026, 10:38 am
REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने किया बामनिया में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्राम पंचायत व्यवस्थाओं का निरीक्षण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से किया संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने शुक्रवार को बामनिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आईटीआई, ग्राम पंचायत एवं मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चिकित्सकों को मरीजों का गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती एवं ओपीडी में उपचाररत मरीजों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली एक मरीज द्वारा दवाइयाँ बाहर से खरीदने की जानकारी दिए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल उपलब्ध दवाइयों का सत्यापन कराया तथा मरीज को आवश्यक दवाइयाँ अस्पताल से ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड चेन व्यवस्था, औषधि भंडारण, प्रयोगशाला (लैब) की गतिविधियों तथा हाल ही में प्राप्त एनक्यूएएस (NQAS) मूल्यांकन से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं एवं स्टाफ नर्स से चर्चा की तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन औसतन 5 से 6 संस्थागत प्रसव हो रहे हैं तथा नियमित टीकाकरण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित किया जा रहा है, केंद्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी से भी कलेक्टर को अवगत कराया गया कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर की स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की।

आईटीआई बामनिया का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने शासकीय आईटीआई बामनिया का निरीक्षण कर वर्तमान में संचालित प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की उन्होंने विभिन्न ट्रेडों, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत बामनिया की समस्याओं से हुए अवगत
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बामनिया का निरीक्षण कर पंचायत की विभिन्न आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने पुराने पंचायत भवन के स्थान पर नए भवन के निर्माण की मांग रखी इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची का सार्वजनिक चस्पा करने, लाड़की नदी के बैराज में लीकेज के कारण गर्मी के मौसम में पेयजल संकट की समस्या, बाल उद्यान के निर्माण तथा ग्राम में सीसी रोड निर्माण की आवश्यकता से भी अवगत कराया कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

मेडिकल स्टोर का भी किया निरीक्षण
कलेक्टर ने बामनिया स्थित शक्ति मेडिकोज प्लस का निरीक्षण कर औषधियों के विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुसूची-एक्स (Schedule-X) के अंतर्गत विक्रय की गई दवाइयों का रिकॉर्ड एवं निरीक्षण पुस्तिका (Inspection Book) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जो मौके पर उपलब्ध नहीं पाई गई साथ ही मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट के पंजीयन संबंधी अभिलेख भी उपलब्ध नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैंक परिसर में किसानों की भीड़ देखकर उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली, अधिकारियों ने बताया कि किसानों को फसल बीमा योजना की राशि का वितरण किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वितरण कार्य को सुव्यवस्थित एवं शीघ्रता से पूर्ण किया जाए ताकि किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके इस दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE