BREAKING NEWS
NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : सोशल मीडिया पर देखी सेवा की मिसाल, 230.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<     KHABAR : बीमार पत्नी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय.. <<     KHABAR : शिवपुरी में पत्नी और नाबालिग बेटी की.. <<     REPORT : अपर संचालक बलवंत वर्मा ने किया.. <<     KHABAR : मनासा के उषा गंज स्थित श्रीराम मंदिर.. <<     KHABAR : नवोदय की उड़ान में गैलेक्सी लिटिल स्टार का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2026, 10:31 am
KHABAR : शिवपुरी में पत्नी और नाबालिग बेटी की बरामदगी को लेकर एसपी से गुहार, दस्तावेजों में नाम बदलने का भी आरोप, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी नसरत अली ने अपनी पत्नी अंजली गुहरैया उर्फ आफरीन बेगम और नाबालिग बेटी अलीजा की सकुशल बरामदगी को लेकर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है। शिकायतकर्ता ने बेटी के नाम और अभिभावकों के नाम में कथित बदलाव की जांच कराने के साथ पूर्व में दिए गए आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत भी की है।

नसरत अली के अनुसार, उनका विवाह वर्ष 2016 में अंजली गुहरैया से हुआ था। दंपती के दो पुत्र और एक पुत्री अलीजा हैं। उनका आरोप है कि वर्ष 2024 में उनकी पत्नी मुंबई से नाबालिग बेटी को लेकर शिवपुरी आ गई, जबकि दोनों बेटे उनके साथ रह गए। पत्नी और बेटी के शिवपुरी आने की जानकारी मिलने पर जब वह यहां पहुंचे तो पत्नी के परिजनों ने उन्हें बेटी से मिलने नहीं दिया। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वापस भेज दिया गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर 20 जून 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। नसरत अली ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी अलीजा का नाम कथित तौर पर बदलकर “आश्या गुहरैया” कर दिया गया है और नाना-नानी को अभिभावक दर्शाकर शिवपुरी के एक स्कूल में उसका प्रवेश कराया गया।

उन्होंने पुलिस से स्कूल रिकॉर्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। आवेदन में पत्नी के संबंध में कुछ गंभीर आशंकाएं भी जताई गई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

नसरत अली ने पत्नी के परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने एसपी से पूर्व में दिए गए आवेदन की समीक्षा कर पत्नी और नाबालिग बेटी की सकुशल बरामदगी, दस्तावेजों की जांच तथा जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE