खनियांधाना। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत खनियांधाना जनपद पंचायत प्रांगण में विशाल जनसंवाद शिविर का सफल आयोजन हुआ। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के मुख्य आतिथ्य तथा कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में कलेक्टर ने स्वयं एक-एक नागरिक की समस्या सुनकर मौके पर ही त्वरित समाधान किया।
शिविर से पहले कलेक्टर अर्पित वर्मा ने शासकीय विद्यालय दवियाकलां में शिक्षा स्तर, दवियाकलां गौशाला में चारागाह से अतिक्रमण हटाने और सांदीपनि विद्यालय की वोकेशनल क्लास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।
जनसंवाद के दौरान कलेक्टर ने खनियांधाना में मूंगफली व्यवसाय व ऑयल मिल स्थापित करने वाले उद्यमियों को 40ः सब्सिडी देने की घोषणा की। वहीं जिला पंचायत सीईओ विजय राज ने बताया कि शिविर में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के समाधान के साथ श्उद्यम संवादश् भी आयोजित किया गया।
शिविर में लाडली लक्ष्मी योजना, पेंशन स्वीकृति आदेश और संबल योजना के तहत 6 मृतक श्रमिकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता सहित अन्य योजनाओं के लाभ बांटे गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव और जनपद उपाध्यक्ष संजय शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।