BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2026, 7:59 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर ने किया ग्राम ढाकनी एवं चुकनी का निरीक्षण, आधुनिक खेती और सफल पशुपालन मॉडल से रूबरू हुए कलेक्टर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा तहसील के ग्राम पंचायत ढाकनी एवं चुकनी का निरीक्षण कर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण समस्याओं तथा किसानों एवं पशुपालकों द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम ढकनी में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चंद्रा ने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि गांव में राजस्व शिविर आयोजित कर राजस्व संबंधी शिकायतों एवं अतिक्रमण प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाए। ग्रामीणों ने होली चौक से श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग पर वाहनों के खड़े रहने से आवागमन में हो रही परेशानी से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने सरपंच एवं सचिव को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या भी बताई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम ढाकनी स्थित कस्टम हायरिंग सेंटर का भी अवलोकन किया। किसान श्यामप्रकाश बालमुकुंद पाटीदार ने बताया कि उनके पास लेजर लेवलर, रिवर्सिबल प्लाऊ, रोटावेटर सहित विभिन्न कृषि यंत्र उपलब्ध हैं, जिनसे खेती की लागत कम होने के साथ किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि कस्टम हायरिंग योजना के अंतर्गत उन्हें 25 लाख रुपये का ऋण एवं 10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे प्रत्येक सीजन में लगभग 2 से 3 लाख रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। कलेक्टर ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।

इसके बाद कलेक्टर चंद्रा ने किसान मनोहरलाल पाटीदार के खेत का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रेन हार्वेस्टिंग आधारित सिंचाई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा प्याज के साथ करेला, लौकी, खीरा एवं गिलकी की खेती देखी। किसान ने बताया कि सब्जी उत्पादन से उन्हें प्रति सीजन लगभग 40 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। कलेक्टर ने जल संरक्षण एवं विविधीकृत खेती के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी ऐसे नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किसान चौनराम पाटीदार द्वारा तैयार किए जा रहे जैविक खाद का भी अवलोकन किया। किसान ने बताया कि जैविक खाद बाजार में 10 से 12 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से विक्रय होती है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड से प्राप्त ऋण के माध्यम से पशुओं के लिए स्वचालित पानी की व्यवस्था भी स्थापित की गई है। कलेक्टर ने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे अन्य पशुपालकों के लिए भी प्रेरणादायक बताया।

इसके पश्चात कलेक्टर चंद्रा ने ग्राम चुकनी में आचार्य विद्यासागर योजना से लाभान्वित किसान निर्मल पाटीदार के फार्म हाउस का निरीक्षण किया। किसान ने बताया कि उनके पास 10 क्रॉसब्रीड गाय एवं 6 भैंस हैं, जिनमें से 8 गाय और सभी 6 भैंस वर्तमान में दुग्ध उत्पादन कर रही हैं। प्रतिदिन लगभग 60 लीटर दूध का उत्पादन होता है, जिससे उन्हें करीब 2 हजार रुपये प्रतिदिन की आय प्राप्त होती है। कलेक्टर ने पशुपालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर पशुओं के लिए पर्याप्त चारा एवं बेहतर प्रबंधन बनाए रखने के निर्देश दिए तथा सफल डेयरी गतिविधियों की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए किसानों एवं पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए तथा ग्राम स्तर पर प्राप्त होने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव, एसडीएम मनासा किरण आंजना,तहसीलदार, उप संचालक कृषि नगीन सिंह रावत एवं उद्यानिकी पी.एस.कनेल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE