BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2026, 6:04 pm
KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे कलेक्टर-एसपी, बच्चों संग बैठकर किया आत्मीय संवाद, बढ़ाया हौसला, खुद पढ़ाया, सपनों को दिया नई उड़ान, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। सोनकच्छ की बाल वाटिका में शुक्रवार का दिन बच्चों के लिए खास बन गया, जब कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत उनके बीच पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर आत्मीय संवाद किया, उनकी पढ़ाई देखी और उनके सपनों को सुना।

कलेक्टर ने ब्लैकबोर्ड पर सवाल लिखकर खुद बच्चों को पढ़ाया, तो वहीं एसपी गहलोत ने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनका हौसला बढ़ाया। करीब आधे घंटे तक चले इस स्नेहिल संवाद ने बच्चों के चेहरों पर खुशी बिखेर दी।

अधिकारियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। यह मुलाकात बच्चों के लिए यादगार और प्रेरणादायक बन गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE