BREAKING NEWS
BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2026, 2:01 pm
KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद से किया मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान- 2026 का शुभारंभ, जनसंवाद के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने रखीं समस्याएं, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा पेटलावद से किया गया। इस अवसर पर जनसंवाद, उद्यम संवाद, हितग्राहियों को ऋण वितरण, विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ तथा जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और आमजन एक मंच पर आकर सीधे संवाद करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने स्तर पर बैठकों का आयोजन करते हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के साथ मिलकर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना एक अभिनव पहल है। इससे जनता का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।


उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सांदीपनि विद्यालयों जैसे उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, विद्युत ग्रिडों की स्थापना तथा आधारभूत संरचना के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि पेटलावद क्षेत्र विकास के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी रहा है और इसे आगे बढ़ाने के लिए शासन निरंतर प्रयासरत है।


मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि उद्यम संवाद के माध्यम से युवाओं एवं हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा ऋण वितरण जैसी पहलें आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से संबंधित जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता के साथ शासन स्तर पर रखा जाएगा। आंगनवाड़ी भवनों सहित अन्य आवश्यक शासकीय भवनों के निर्माण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शासन, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।


कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के प्रथम दिवस विभिन्न विभागों की टीमों द्वारा लगभग 150 से अधिक शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि अभियान आगामी पांच माह तक प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा तथा ब्लॉक स्तर के बाद क्लस्टर स्तर तक पहुंचकर गांव-गांव में जनसंवाद एवं जनशिकायत निराकरण शिविर लगाए जाएंगे।


कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा। जनप्रतिनिधियों द्वारा रखे गए प्रस्तावों का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल का विशेष संकल्प लिया गया है। साथ ही ष्झाबुआ की आकांक्षाष् अभियान के अंतर्गत लगभग 300 सुपरवाइजर जिले के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता, शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन करेंगे।


पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को पुलिस एवं अन्य विभाग संयुक्त रूप से क्षेत्रीय भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे तथा आमजन से सीधे संवाद स्थापित करेंगे, थाना एवं चौकियों के निरीक्षण के साथ कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निराकरण, एफआईआर पंजीयन, शिकायत सत्यापन, सड़क दुर्घटनाओं में कमी तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में विशेष प्रयास किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अधिक संवेदनशील बनाते हुए जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य समाधान, संवाद, सादगी एवं संवेदनशीलता के साथ शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना है, अभियान के अंतर्गत जनसंवाद, उद्यम संवाद, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों से संवाद, हितग्राहियों को लाभ वितरण, विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं शुभारंभ तथा जनशिकायत निराकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।


जनपद पंचायत अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शासन की जनहितैषी सोच का परिणाम है विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए शासन एवं प्रशासन मिलकर कार्य कर रहे हैं, उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिल रहे लाभों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है।


कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसंवाद में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों को रखा। इनमें पेटलावद बस स्टैंड निर्माण, वार्ड क्रमांक-1 में नाले की सफाई, महिलाओं के लिए लघु उद्योगों की स्थापना, झकनावदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस सुविधा, पुराने बालक छात्रावास को हटाकर बस स्टैंड निर्माण, सारंगी श्मशान तक सीसी रोड निर्माण, लंबित जाति प्रमाण-पत्रों का निराकरण, धतूरिया में हाई स्कूल की स्थापना, विद्यालय से रामदेवजी मंदिर तक सीसी रोड निर्माण, रतंभा में विद्यालय की मांग, मनरेगा भुगतान, आंगनवाड़ी भवन निर्माण तथा जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण सहित विभिन्न विषय शामिल रहे। संबंधित अधिकारियों ने सभी मांगों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।


इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान एवं अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या किसान उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE