BREAKING NEWS
BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<     NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2026, 12:24 pm
KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास बैंक के बाबू के घर छापा, 6 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक के बाबू (क्लर्क) सुभाष शर्मा के ठिकानों पर तड़के अचानक छापा मारा। अब तक की जाँच में 6 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई और अनुपातहीन संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है।


फार्म हाउस और आवास पर एक साथ दबिश
जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सुभाष शर्मा के त्रिमूर्ति नगर स्थित मुख्य मकान और उनके फार्म हाउस पर एक साथ छापामार कार्रवाई शुरू की। अचानक हुई इस कार्रवाई से बैंक कर्मचारी के घर में हड़कंप मच गया।


अघोषित संपत्ति का का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद
लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, अब तक की जाँच में 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मकान, फार्म हाउस, जमीनों के दस्तावेज और अन्य बेनामी संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम संपत्ति से जुड़े तमाम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहनता से जाँच कर रही है। अधिकारियों का अनुमान है कि कार्रवाई पूरी होने तक कई और अघोषित संपत्तियों तथा बड़े बैंक खातों का खुलासा हो सकता है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE