चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, प्रताप नगर में नववर्ष बड़े ही उत्साह और सकारात्मक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राजयोगिनी आशा दीदी ने सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
आशा दीदी ने अपने संदेश में कहा कि हम सभी को बीते वर्ष की कड़वी और दुखद यादों को भूलकर आने वाले नए वर्ष का खुले मन से स्वागत करना चाहिए। जीवन में नवीनता लाने का संकल्प लें और जो बातें हमारे मन को परेशान या दुखी करती हैं, उन्हें पीछे छोड़कर नए विचारों के साथ नए वर्ष में प्रवेश करें।
उन्होंने सभी को परमात्मा का धन्यवाद करने तथा प्रतिदिन सुबह की शुरुआत दो मिनट के मेडिटेशन से करने की प्रेरणा दी। साथ ही सकारात्मक और सुंदर विचारों को अपनाने पर बल देते हुए कहा-“मैं सदा निरोगी हूँ।” मैं स्वस्थ हूं मेरा मन शांत है मेरा परिवार सुखी है स्वस्थ है मैं सदा खुश हूं मेरे रिश्ते सभी से बहुत प्यारे हैं मेरा घर स्वर्ग है मैं परमात्मा की छत्रछाया में हूं इन विचारों के साथ अपने दिन की शुरुआत करें तो आप सदा खुश रहेंगे और खुशियां बाटेंगे। कार्यक्रम का वातावरण शांति, सकारात्मकता और आत्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।