BREAKING NEWS
KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 7:42 pm
NEWS : निंबाहेड़ा न्यायालय परिसर में जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष का हुआ स्वागत व अभिनंदन, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह, विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका की सराहना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा न्यायालय परिसर में शुक्रवार को जिला चित्तौड़गढ़ कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ एवं मानवाधिकार आरटीआई प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी बड़ौली का गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में जिला अभिभाषक संघ चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता  लक्ष्मीलाल पोखरना एवं बार संघ निंबाहेड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषभ सेठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही अभिभाषक संघ निंबाहेड़ा के समस्त सदस्यों द्वारा लक्ष्मण सिंह सोलंकी बड़ौली का माल्यार्पण कर एवं पारंपरिक साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मण सिंह सोलंकी बड़ौली के नेतृत्व में कांग्रेस का विधि प्रकोष्ठ एवं मानवाधिकार आरटीआई प्रकोष्ठ आमजन के अधिकारों की रक्षा, न्याय दिलाने तथा संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि विधि प्रकोष्ठ समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

वक्ताओं ने न्यायपालिका एवं अधिवक्ता समाज के बीच आपसी समन्वय और संवाद को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर विधि एवं मानवाधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया तथा  सोलंकी के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE