शाजापुर। जिले के थाना अवंतीपुर बडोदिया अर्तर्गत पोलायकलां के समीप बिनाया रोड ईमलीखेडा जोड पर 18/11/25 को पांच लाख बारह हजार रुपए की लूट की घटना को अरोपियो के द्वारा अजांम दिया गया था जिसमे फरियादी महेश वर्मा पिता गोविन्द वर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी कनाडिया रोड अरनियाकला द्वारा थाना अवंतीपुर बडोदिया पर अपराध क्रमांक 260/2025 धारा 309(2), 309(4), 296(इ), 351(3), 3(5) ठछै की धारा मे प्रकरण दर्ज कर थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शुजालपुर निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के दिए गए निर्देशों के पालन में थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक घनश्याम बैरागी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं सतर्कता के आधार पर कार्यवाही करते हुए लूट के एक गंभीर प्रकरण में सफलता प्राप्त कर मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए शरवन उर्फ सिंघम गुर्जर, पिता मोड सिंह गुर्जर उम्र 23 वर्ष, निवासी तलेनी ओमप्रकाश उर्फ टाईगर गुर्जर पिता भंवर जी गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी तलेनी धर्मेन्द्र सिंह, पिता निर्भय सिंह गुर्जर उम्र 27 वर्ष निवासी हरणगांव,थाना लालघाटी, जिला शाजापुर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लूट का मशरूका नगद राशि 3,76,400 एक बोलेरो वाहन अनुमानित कीमत 3,00,000 लाख व डंडा एवं लोहे की रॉड कुल 6,76,400 लाख की बरामदगी की गई है इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. घनश्याम बैरागी के नेतृत्व में उनि. मुकेश सिंह राजपूत, उनि. रामेश्वर पटेल, प्र.आर. कुलदीप, प्र.आर. रामचरण सूर्यवंशी, आर. रवि पटेल, दिनेश वर्मा, कमलेश आवलें, गजेन्द्र खन्ना, अखिल वर्मा, पंकज जोमर, लखन मेवाड़ा, मेहरबान अरड़, सोहन देथलिया, बल्लू वर्मा, ललित, म.आर. वर्षा, एनसीओ विक्रम सिंह, सैनिक शुभम, कैलाश नारायण, विक्रम सिंह, कमल पटेल, ओमप्रकाश एवं शिवनारायण एवं सायबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।