भोपाल। मध्यप्रदेश के किन्नर (थर्ड जेंडर) के लिए अच्छी खबर है। घर परिवार और समाज से तिरस्कार झेलने वाले किन्नर अब आरक्षक और सब इंस्पेक्टर बन सकेंगे। गृह विभाग ने मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती नियमों में संशोधन किया है। इस आशय की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है।
दरअसल महिला किन्नर या पुरुष किन्नर के आधार उसे सिलेक्ट होने प्रशिक्षण देने की कार्यवाही की जाएगी। मेडिकल सर्टिफिकेशन के आधार पर उन्हें महिला और पुरूष वर्ग में से किसी एक वर्ग में शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया जाएगा। ट्रांसजेंडर ओबीसी कैटेगिरी में माने जाएंगे।