नीमच। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रामपुरा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला 13 जनवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला (पी.एम.एन.ए.एम.) शासकीय आईटीआई रामपुरा जिला नीमच में 13 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
इस मेले में 10 कम्पनियां सहभागिता करेगी। मेले में 12वीं पासआउट एवं आईटीआई पासआउट अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य एच.एस.डावर मो.न. 9827769729 एवं प्लेसमेंट अधिकारी अनूप सिंह मो. 9039338199 से संपर्क किया जा सकता हैं।