खरगोन। जिला मुस्लिम कमेटी की जिला बैठक रविवार को मांगरुल रोड़ स्थित नर्सिंग कॉलेज में आयोजित की गई। यहां समाज के वरिष्ठजनों एवं मस्जिद कमेटी सदरों की मौजूदगी में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला सदर चुनाव भी कराए गए।
मौलाना गुलाम फरीद एवं जमीअत उलेमा हिन्द के प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज तैय्यब ने कुरआन की तिलावत पढ़कर से चुनाव प्रक्रिया का आगाज किया। चुनाव कमिश्नर अलताफ आज़ाद ने बताया जिला मुस्लिम कमेटी के चुनाव हर तीन वर्ष में कराए जाते है। आज जिला बैठक में चुनाव कमिश्नरों ने चुनाव की घोषणा की, जिसमें सर्वसम्मति से अलीम शेख को जिला सदर चुना गया। जिला सदर चुने जाने पर शेख ने समाज के वरिष्ठजनों का आभार जताते हुए कहा कि वह समाज को एकजुट रखने के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने एवं समाज में रचनात्मक, सांस्कृतिक, और बौद्धिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे, जिससे समाज विकास की मुख्यधारा में बने रहे।