BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 4:25 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- वाटरशेड के तहत जल संचयन, नदी पुर्नजीवन की एक सार्थक पहल, 32 हेक्‍टेयर बंजर जमीन पर छाई हरितिमा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जनपद पंचायत मनासा में तिलसोई नदी जो कि आमद से होकर ग्राम पंचायत चिकलीब्लॉक गुजरथ, गणेशपुरा, के गाँव से होकर गुजरती हुई गांधी सागर में मिलती है, वर्षा ऋतु में बहते हुए जल को रोकने और संचित करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि योजना के माध्यम से जिले में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे है।

तिलसोई नदी के बहते हुए पानी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री कृषि योजना 2.0 के तहत परियोजना क्रमांक 01 फुलपुरा में कलेक्‍टर हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में वाटरशेड टीम द्वारा तिलसोई नदी को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया में सर्वप्रथम यह सुनिश्चित किया गया, कि आसपास के क्षेत्रों में जलभरण क्षमता बढ़ाई जाए। साथ ही पानी के वेग तथा मृदा के अपरदन को कम कर, भूजल स्तर में बढ़ोतरी की जाए। इस आशय की पूर्ति के लिए सर्वप्रथम कुंडालियां, दांता, भगौरी पंचायतों में लगभग 32 हेक्टेयर बंजर एवं ढाल युक्त भूमि में कंटूर ट्रैच का निर्माण किया गया। जिससे कि पानी के वेग तथा मिट्टी कटाव में कमी आई। कंटूर के आस पास वृक्षारोपण, बबूल एवं खेर इत्यादि के बीजों का छिड़काव किया गया। जिसके फलस्वरूप बंजर भूमि हरितिमा से आच्छादित हुई हैं।

तिलसोई नदी की सहायक नदियों पर चेक डैम निर्माण होने से भूजल स्तर में सुधार हुआ। साथ ही पानी की लगातार आमद तिलसोई नदी में हुई, फलस्वरूप नदी में जल की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है और ढोढर ब्लॉक, कुंडलियां, चिकली ब्लॉक से होते हुए कई ग्रामों के छोटे बडे लगभग 1500 किसानों को इसका प्रत्‍यक्ष रूप में लाभ मिलने से इन किसानों की आमदनी में इजाफा हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE