नीमच। व्यापारी संघ मंडी प्रांगण नीमच द्वारा जारी सूचना के अनुसार आगामी त्योहारों एवं वार्षिक लेखा बंदी के कारण मंडी के कार्य दिवसों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। संघ ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुछ तिथियों को मंडी चालू रहेगी, जबकि अवकाश घोषित दिनों में मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा।

व्यापारी संघ के अनुसार मंगलवार 24 मार्च, बुधवार 25 मार्च, शुक्रवार 27 मार्च, शनिवार 28 मार्च तथा रविवार 29 मार्च 2026 को मंडी का कार्य सामान्य रूप से चालू रहेगा।

वहीं गुरुवार 26 मार्च को महाष्टमी / नवमी पर्व, सोमवार 30 मार्च को वार्षिक लेखा बंदी, मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती शासकीय अवकाश, बुधवार 1 अप्रैल को बैंक अवकाश, गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान जयंती तथा शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण सभी मंडियों में अवकाश रहेगा और इन दिनों मंडी में नीलामी कार्य बंद रखा जाएगा।

व्यापारी संघ ने सभी व्यापारियों, किसानों, हम्माल-तोलियों एवं संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार ही मंडी में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
