BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 4:54 pm
KHABAR : गेहूं खरीदी पर संग्राम, शुजालपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर किसानों को खदेड़ा, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

​शाजापुर। ज़िले में रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की सरकारी खरीदी प्रक्रिया में हो रही देरी और अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है। शुक्रवार को जिले के शुजालपुर क्षेत्र अंतर्गत जेठड़ा जोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सैकड़ों किसानों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मांग की कि गेहूं की तुलाई तत्काल शुरू की जाए और चुनाव के दौरान किया गया ₹3000 प्रति क्विंटल का वादा पूरा किया जाए।


​पोर्टल और सर्वर के फेर में फंसा किसान ​शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय किसान जेठड़ा जोड़ पर एकत्रित हुए और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह सिसोदिया और ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह राजपूत ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फसल कटकर तैयार है, लेकिन सरकारी केंद्रों पर खरीदी की रफ्तार बेहद सुस्त है। नेताओं का आरोप है कि सर्वर की समस्या और पोर्टल न खुलने के कारण हजारों किसान अपनी उपज लेकर मंडियों और केंद्रों के बाहर कड़ाके की धूप में इंतजार करने को मजबूर हैं।


​पुलिस की कार्रवाई पानी की बौछार से तितर-बितर हुई भीड़ ​चक्काजाम के कारण शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को बिगड़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जब प्रदर्शनकारी सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए, तो पुलिस ने वॉटर कैनन (पानी की बौछार) का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस की इस सख्ती के बाद चक्काजाम खुलवाया जा सका वादे बड़े, हकीकत शून्य ​वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रचना जैन ने तीखे लहजे में कहा, ष्सरकार चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन जब किसान को उसकी मेहनत का दाम देने की बारी आती है, तो प्रशासन पोर्टल और सर्वर के पीछे छिप जाता है।ष् कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुचारू रूप से खरीदी शुरू नहीं हुई और किसानों को उचित दाम नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE