BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 7:15 pm
NEWS : भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर का चित्तौड़गढ़ में स्वागत, एक दिवसीय प्रवास पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर के एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम लाल जी खेड़ा रोड स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रांत अध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रवास में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा भी साथ रहे। समारोह में अतिथियों का सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।

देश सेवा को समर्पित रहा जीवन-
अपने संबोधन में सूर्यकांत केलकर ने कहा कि देश एवं सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समाज को सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में सरकारी नौकरी छोड़कर राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता दी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठनात्मक दायित्व निभाते हुए कई राज्यों में कार्य किया।

भारत रक्षा मंच की स्थापना का उद्देश्य-
केलकर ने कहा कि विभिन्न राज्यों में भ्रमण के दौरान अवैध घुसपैठ की समस्या को देखते हुए वर्ष 2010 में भारत रक्षा मंच की स्थापना की गई। आज यह संगठन देश-विदेश में सक्रिय होकर जनजागरण का कार्य कर रहा है।

संस्कारों पर दिया विशेष जोर-
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामद्वारा के संत दिग्विजय राम ने कहा कि बच्चों को केवल आर्थिक संसाधन ही नहीं, बल्कि संस्कार भी देना आवश्यक है। उन्होंने सनातन परंपराओं को अपनाने और अपनी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में अनिल सिसोदिया, सीए अर्जुन मूंदड़ा, हरीश ईनाणी, देवी सिंह राव सहित कई प्रमुख लोग मंचासीन रहे। भारत रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन धीरज सुखवाल एवं अभिषेक चांवला ने किया, जबकि आभार जिलाध्यक्ष राजेंद्र गग्गड़ ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE