उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान स्वर्गीय गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी हाल ही में कनाडा में एक दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन प्रदेशवासियों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के प्रयासों से स्व. मनोचा का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत लाया गया।
डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया एवं विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी स्व. मनोचा को श्रद्धांजलि अर्पित की।