मंदसौर। जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनकी उपज के उचित विपणन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अभिव्यक्ति स्थल (महाराणा प्रताप बस स्टैंड के पास) पर जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि रविंद्र मोदी ने बताया कि यह हाट बाजार प्रत्येक रविवार सुबह 11 बजे से नियमित रूप से आयोजित होगा। इसमें जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान, कृषक समूह और स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को बेच सकेंगे।
यह हाट बाजार किसानों को सशक्त मंच प्रदान करेगा, वहीं उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और रसायन मुक्त उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध होंगे।
जिले के सभी जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों, उत्पादक समूहों तथा क्रेता-विक्रेताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करेंरू 9630202379, 6269698309।