BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2026, 10:33 am
BIG NEWS : एपमी में अप्रैल में कश्मीर जैसा नजारा, कई जिलों में ओले के साथ हुई बारिश, आज इन जिलों में फिर दिखेगा मौसम का कहर, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय है। शनिवार को प्रदेश में कई जिलों में ओले के साथ बारिश हुई। ग्वालियर, बैतूल और पन्ना समेत कई इलाकों में ओले गिरे। एमपी के 42 शहरों और कस्बों में बारिश और आंधी दर्ज की गई। आज रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में वर्तमान में सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। 7 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय होगा। यानी 8 अप्रैल तक आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा। इस दौरान कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 10 और 11 अप्रैल तक कहीं आंधी तो कहीं बारिश होने की संभावना है।


आज यहां बारिश का अलर्ट
प्रदेश में आज रविवार को 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, सिंगरौली, सीधी, सतना, सिवनी, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, मैहर, मऊगंज, मंडला, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, बुरहानपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बालाघाट, नर्मदापुरम, खंडवा और हरदा में बारिश के साथ आंधी चलने का अनुमान है।


इससे पहले शनिवार को साइक्लोनिक सकुर्लेशन की एक्टिविटी के चलते सुबह से ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया। बैतूल, श्योपुर, मुरैना में ओले गिरे। भोपाल में रात में मौसम बदला। विदिशा, सीहोर, रायसेन और रतलाम समेत 20 जिलों में बारिश हुई और कहीं-कहीं तेज आंधी भी चली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE